नागपुर १२ – ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर परिसर में पश्चिमी सेक्टर, सीआरपीएफ मुंबई के अधीनस्थ प्रशासनिक एवं परिचालनिक बटालियनों व कार्यालयों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 9 जून को आरंभ किया गया एवं आज 11 जून को समापन्न किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बल के कार्मिकों की शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक दृढ़ता, सहनशक्ति और आपसी सहयोग भावना को बढ़ावा देना था। इस प्रतिस्पर्धा में ग्रुप केंद्र नागपुर, पुणे, गांधीनगर तथा 9, 37, 100,102, 113,135,191,192, 213 तथा 242 बटालियनों के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। इस दौड़ के समापन्न समारोह के शुभ अवसर पर अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ नागपुर ने विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में सि/जीडी भालगड़िया लखाभाई ने प्रथम स्थान, सि/जीडी बिद्युत हलदार ने द्वितीय स्थान एवं सि/जीडी सहारे अरुण मनोहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 100 आर.ए.एफ. बटा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “सीआरपीएफ की कार्यशैली में केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्फूर्ति भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं हमारे जवानों की तत्परता और टीम भावना को नया ऊर्जा देती है। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए बधाई देता हूँ। इस आयोजन ने न केवल प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि बल के विभिन्न टीम के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत किया। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिताओं को नियमित रूप से आयोजित करने हेतु प्रतिबद्ध है”। इस अवसर पर जी.डी.पंढरीनाथ, कमांडेंट, अन्य अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों एवं जवानों उपस्थित रह कर धावकों का हौसला बढाया।
नागपुर- ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर परिसर में पश्चिमी सेक्टर, सीआरपीएफ मुंबई के अधीनस्थ प्रशासनिक एवं परिचालनिक बटालियनों व कार्यालयों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 9 जून को आरंभ किया गया एवं आज 11 जून को समापन्न किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बल के कार्मिकों की शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक दृढ़ता, सहनशक्ति और आपसी सहयोग भावना को बढ़ावा देना था। इस प्रतिस्पर्धा में ग्रुप केंद्र नागपुर, पुणे, गांधीनगर तथा 9, 37, 100,102, 113,135,191,192, 213 तथा 242 बटालियनों के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। इस दौड़ के समापन्न समारोह के शुभ अवसर पर अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ नागपुर ने विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में सि/जीडी भालगड़िया लखाभाई ने प्रथम स्थान, सि/जीडी बिद्युत हलदार ने द्वितीय स्थान एवं सि/जीडी सहारे अरुण मनोहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 100 आर.ए.एफ. बटा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।