spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अतिवृष्टि से नुकसान : सरकार ने किसानों के लिए 575 करोड़ की मदद मंजूर

– प्रदेश के 3.53 लाख छोटे किसानों को मिलेगा 482 करोड़ का राहत पैकेज

– लाड़ली बहन योजना के लिए सामाजिक न्याय विभाग ने जारी किए 263 करोड़

मुंबई :- मुंबई प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में जून से अक्टूबर 2025 तक अतिवृष्टि, बाढ़ और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के लिए आपदा प्रभावितों को 575 करोड़ 26 लाख 89 हजार रुपए मंजूर किए हैं। सोमवार को राज्य के मदद व पुनर्वसन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार नागपुर, अमरावती, कोंकण, पुणे और नाशिक विभाग के दो हेक्टेयर तक आपदा प्रभावित 3 लाख 53 हजार 627 किसानों को 482 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपए मंजूर किया है। जबकि दो से तीन हेक्टेयर तक नुकसान वाले 1229 किसानों को 2 करोड़ 29 लाख 23 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर, नाशिक, पुणे और कोंकण विभाग के आपदा प्रभावित 66 हजार 56 किसानों को 90 करोड़ 86 लाख 97 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना के लिए 263 करोड़ 45 लाख रुपए मंजूर किया है। सोमवार को राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक सामाजिक न्याय विभाग ने लाभार्थियों को नवंबर महीने का लाभ अदा करने के लिए महिला व बाल विकास विभाग को यह निधि स्वीकृत किया है।

90 करोड़ की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत

सामाजिक न्याय विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाति और नवबौद्ध प्रवर्ग की लाड़ली बहन योजना की महिला लाभार्थियों को विधि उपलब्ध कराई जाती है। संजय गांधी निराधार अनुदान योजना और श्रावण बाल सेवा राज्य निवृत्ति योजना के लाभार्थियों को लाड़ली बहन योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा। इस बारे में सामाजिक न्याय विभाग ने महिला बाल विकास विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा है। लाड़ली बहन योजना के लाभार्थियों को प्रति महीने 1500 रुपए प्रदान किए जाते हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.