सिवनी :- मध्यप्रदेश की सुकतारा हवाई पट्टी से करीब 2 किलोमीटर दूर एक प्रशिक्षण विमान सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आमगांव के खेतों के पास 33 केवी वाले बिजली के तार से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर हुई जब जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सिवनी-नागपुर मार्ग पर सुकतारा हवाई पट्टी से करीब 2 किलोमीटर दूर आमगांव के खेतों के पास ‘रेडवर्ड एविएशन कंपनी’ का एक प्रशिक्षण विमान बिजली के तार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पायलट अजीत चावड़ा और एक अन्य यात्री घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं और बारापाथर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है.
सिवनी में बिजली के तार से टकराया प्रशिक्षु विमान, 2 घायल


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



