spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

– आईएसआई मद्रास टाइगर’ नाम से भेजी गई धमकी

 नागपुर :-  गुरूवार को नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हडक़ंप मच गया. यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई, जिसमें ‘आईएसआई मद्रास टाइगर’ के नाम का उल्लेख किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद राहत की सांस ली. नागपुर जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे शहर में हडक़ंप मच गया. यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें संदिग्ध रूप से ‘आईएसआई मद्रास टाइगर’ का नाम लिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.

धमकी के बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को न्यायालय परिसर में तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखे जाएंगे.

विस्फोट की धमकी के बाद सभी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आज इस न्यायालय के पास नागपुर जिले के सभी तालुका और महानगर मजिस्ट्रेट न्यायालयों का प्रशासनिक नियंत्रण है. हत्या, बलात्कार, आर्थिक अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामलों के साथ-साथ महत्वपूर्ण दीवानी विवादों की अपीलें भी यहां सुनी जाती हैं. संपूर्ण कार्य बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक नियंत्रण में होता है. नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय विदर्भ में न्याय प्रशासन में केंद्रीय भूमिका निभाता आ रहा है. ऐसे में नागपुर जिला न्यायालय में बम विस्फोट की धमकी के बाद सभी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

Popular Articles