spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वीआईपी इलाकों में जलापूर्ति बाधित

नागपुर :- सीमेंट रास्ते के निर्माण कार्य के दौरान रविनगर परिसर में सोमवार को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से विभागीय आयुक्त के निवास व कई वीआईपी अधिकारियों के घरों समेत करीब 1100 से अधिक नागरिकों के घरों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। ओसीडब्ल्यू और मनपा के जलप्रदाय विभाग से दुरूस्ती का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को सभी इलाकों में नियमित जलापूर्ति होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महानगरपालिका के सीमेंट रोड का काम करने वाली अभि इंजीयनियरिंग कंपनी द्वारा रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को करीब 11 बजे के दौरान मजदूरों से रवि नगर स्थित आईबीएम रोड पर 200 मिमी व्यास की जलापूर्ति पाइपलाइन को क्षति पहुंचाई गई। पाइपलाइन के फूटने से इलाके में जलजमाव हो गया था। वहीं दूसरी ओर रवि नगर में लोकनिर्माण विभाग, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, आईजी बंगला, आईबीएम कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही करीब 1100 नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ओसीडब्ल्यू की ओर से जल्द से जल्द मरम्मत कर जलापूर्ति नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Popular Articles