– हर परिवार को 5 लाख तक मुफ्त इलाज, दर्यापुर में 74 हजार से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी
– आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत, प्रशासन ने कार्ड बनवाने की अपील दोहराई
अमरावती के दर्यापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना को संयुक्त रूप से लागू किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। तहसील में इसके लिए 74235 लोगों ने आयुष्यमान कार्ड बना दिया है।
अमरावती जिले में इस योजना के लिए 36 अस्पताल मान्यता प्राप्त हैं।
तहसील में कुल 82,034 लाभार्थी परिवार पात्र हैं, जिनमें से अब तक 74,235 लोगों के आयुष्मान ई-कार्ड बन चुके हैं, यानी लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना है, जो 23 सितंबर 2018 से लागू है। महाराष्ट्र में इसे महात्मा ज्योतिराव फुले योजना के साथ संयुक्त रूप से लागू किया गया है। योजना में राज्य के सभी प्रकार के पात्र परिवार, सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारी, ठेकेदार कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हैं।
योजना के तहत 1356 प्रकार के उपचार और शस्त्रक्रियाएं शामिल थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 2399 कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान ई-कार्ड होना अनिवार्य है। लाभार्थी अपने नाम की पुष्टि कर आशा स्वयंसेविका, सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, सीएससी केंद्र, आपले सरकार सेवा केंद्र या राशन दुकानदार से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चाहिए।दर्यापुर तहसील में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना को संयुक्त रूप से लागू किया गया है। इस संयुक्त योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
36 मान्यता प्राप्त अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील में अब तक 74,235 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों सहित विभिन्न उपचारों का लाभ बिना किसी खर्च के उठा सकेंगे। योजना के लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन ने शेष पात्र नागरिकों से भी जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे।




