spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

देवाभाऊ के साथ तर्री-पोहा’ : नागपुर के विकास पर सीएम फडणवीस का आज विशेष संवाद

– तर्री-पोहा की थाली पर विकास की बात: नागपुरवासियों से सीधा संवाद करेंगे देवेंद्र फडणवीस

– 5० चौराहों पर लाइव प्रसारण: ‘देवाभाऊ के साथ तर्री-पोहा’ बना शहर का आकर्षण

 नागपुर :-  नागपुर शहर के सतत विकास और सरकार के विकास कार्यों पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों से सीधे चर्चा करने के लिए रा’य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में ‘देवाभाऊ के साथ तर्री पोहा’ शीर्षक से एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भारतीय जनता पार्टी, नागपुर महानगरपालिका द्वारा आयोजित यह अनूठा संवाद कार्यक्रम गुरुवार, 8 जनवरी, 2०26 को शाम 5.3० बजे सिविल लाइंस स्थित पाम रोड के ‘वेलकम लॉन’ में संपन्न होगा.

भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताया कि, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के 5०प्रमुख चौराहों पर स्क्रीन लगाकर पूरे संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देवेंद्र फडणवीस के साथ एक लाइव चर्चा है. इस संवाद को और अधिक रोचक बनाने के लिए, लोकप्रिय अभिनेत्री स्पृहा जोशी और जाने-माने हास्य कलाकार भरत गणेशपुरे उनका विशेष साक्षात्कार लेंगे. नागपुर के विकास के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए, यह अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम शहर की विशिष्ट पहचान ‘तरी-पोहा’ के आनंद के साथ आयोजित किया जाएगा.

भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने शहर के सम्मानित नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ शहर की प्रगति के लिए अपने विचार व्यक्त करने की अपील की है. युवा मोर्चा ने शहर के 5० प्रमुख चौराहों पर लाइव प्रसारण की योजना बनाई है.

युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन करारे, महासचिव रितेश पांडे, ऋषभ अर्खेल, नागेश सत्रावणे, कुलदीप माटे, युवा प्रमुख प्रसन्ना भोयर और महिला मोर्चा की दिव्या धुर्दे, विशाखा जोशी, मनीषा अतकरे, वंदना शर्मा और अनीता काशीकर ने इसकी व्यवस्था की है. इस कार्यक्रम के अवसर पर नागपुरवासियों को शहर के उज्वल भविष्य के लिए नागरिकों के सुझावों और नेतृत्व संवाद का यह दोहरा संगम देखने को मिलेगा.

Popular Articles