माघ मेले में साधु-संतों की सुरक्षा पर चिंता : 150 ने मांगी व्यक्तिगत सुरक्षा, 90 को मिला कवर

0
54

– शाही स्नान से पहले हाई अलर्ट : माघ मेले में 1552 सीसीटीवी और 20 वॉच टावर तैनात

प्रयागराज :- माघ मेले में प्रवास कर रहे करीब 150 साधु-संतों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए मेला पुलिस से व्यक्तिगत सुरक्षा मांगी है. मेला पुलिस के अनुसार, आवेदनों में बताए गए कारणों का सत्यापन गोपनीय तरीके से कराया जा रहा है. यह जिम्मेदारी स्थानीय खुफिया इकाई काई (एलआईयू) को दी गई है. इकाई यह जांच कर रही है कि किन साधु-की से संतों को वास्तव में जान का खतरा है. एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 90 साधु-संतों को सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष आवेदनों पर रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं, मेला क्षेत्र में लगे 65 अधिक शिविरों की सामान्य सुरक्षा के लिए पहले से ही होमगार्ड की तैनाती की गई है. वहीं शहर से लेकर मेला क्षेत्र में 1552 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसमें मेले में 400 कैमरे शामिल है. एक सेंट्रल कंट्रोल रूम, 16 महिला हेल्प डेस्क, 17 साइबर हेल्प डेस्क,761 फायरकर्मी तैनात हैं. इसके अलावा 20 वाच टावर भी लगाए गए हैं. माघ मेला का दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी को होने वाला है. भीड़-भाड़ और लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, प्रभावी संचार प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और यातायात नियंत्रण को लेकर व्यवस्था की गई हैं.