दिग्रस पुलिस ने दबोचा निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड, 3 साथी फरार

0
63

यवतमाल :- यवतमाल जिले में निवेश पर 15 प्रतिशत ब्याज देने का लालच देकर शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से कुल 1 करोड़ 58 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में लंबे समय से जांच चल रही थी। आखिरकार मंगलवार को दोपहर दिग्रस पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

वहीं इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड रहे केंद्र प्रमुख गिरीश किसनराव दुधे और उसके शिक्षक भाई विनोद किसनराव दुधे को दिग्रस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।