नासिक :- नासिक महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के बीच सिडको इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रचार के लिए बुलाई गई महिलाओं को मानधन न मिलने से आपस में झगड़ा हो गया, जिससे चुनावी व्यवस्था और नैतिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिडको के प्रभाग क्रमांक 29 में प्रचार के लिए बुलाई गई महिलाओं को तय मानधन नहीं मिलने पर हालात इतने बिगड़ गए कि सड़क पर ही दो महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना से पूरे साईबाबा नगर और पंडित नगर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



