मैच के दिन रात 12 बजे तक दौड़ेगी मेट्रो

0
63

– एसटी बसों की भी मिलेगी सुविधा

नागपुर :- भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 21 जनवरी 2026 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम जामठा में आयोजित होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनज़र क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए महा मेट्रो द्वारा मेट्रो ट्रेन सेवा को रात 10 बजे के बाद बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मैच के दिन मेट्रो सेवा रात 12 बजे तक तथा आवश्यकता होने पर उसके बाद भी जारी रखने का निर्णय महा मेट्रो प्रशासन द्वारा लिया गया है। इस संदर्भ में मेट्रो भवन में महा मेट्रो के निदेशक (स्ट्रैटेजिक प्लानिंग) अनिल कोकाटे तथा विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय बडकस एवं अन्य पदाधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न हुई।