– पहली मंज़िल से कूदकर फरार हुआ प्रेमी, चार दिन पहले भी कर चुका था मारपीट
– नागपुर में 12 घंटे में तीन हत्याएं, रंजिश, रंगदारी और पैसों का विवाद : अलग-अलग इलाकों में खून से लाल हुई रात
कलमेश्वर :- कलमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के फेटरी के पास आयो लॉज में एक 21 वर्षीय युवती की चाकू से वार कर नृषंस हत्या की गई. इस मामले में सौरभ उर्फ बिट्टू जामगडे (21) बोरगांव वेलकम सोसायटी, नागपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मृतक युवती का नाम रूचिता राजेश भांगे (21) वेलकम सोसायटी, बोरगांव नागपुर निवासी है. वह धनवटे महाविद्यालय में बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी सौरभ और मृतका के बीच विगत कुछ समय से प्रेमसंबंध थे. परंतु, इस संबंध से बार-बार विवाद, परेशानी और मारपीट के ्रकार होने की जानकारी है.
फरियादी राजेश भांगे ने दी मौखिक शिकायत के अनुसार आरोपी सौरभ यह मृतक युवती का पीछा कर उसे परेशान करता था. इस बारे में इसके पूर्व भी आरेापी के रिश्तेदारों को बताया गया था. चार दिनों पूर्व पुलिस भती की तैयारी के दौरान भी युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लेने की जानकारी उसकी सहेली से मिली थी.
21 जनवरी को दोपहर घर से निकलने के बाद रूचिता घर नही लौटी. उसकी खोज करने पर 23 जनवरी की सुबह कलमेश्वर पुलिस थाने के कर्मचारियों को फेटरी के ओयो लॉज में युवती का शव मिलने की जानकारी परिजनों ने दी. लॉज की पहली मंजील पर कमरा नं. 1०5 में बेड पर खून से सनी युवती की लाश मिला. पास ही चाकू मिला. प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी सौरभने ्रपेम प्रकरण को लेकर विवाद होने से चाकू से वार कर रूचिता की हत्या करने की बात स्पष्ट हुई है. कलमेश्वर पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आगे जांच शुरू की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
पहली मंजील से कुदकर भागा प्रेमी
हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी होटल की पहली मंजील से कुद कर भागने की जानकारी है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. होटल के कर्मचारी और क्षेत्र के नागरिकों से पूछताछ शुरू की है. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है.
शहर में और दो हत्याएं
विगत 12 घंटों के भीतर शहर में हत्या की 2 घटनाओं से सनसनी फैल गई. गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उर्फ गुड्डू शिवानंदन पांडे जबकि अजनी थाना क्षेत्र में मंगेश काकडे नामक व्यक्ति की हत्या की गई. पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
सूरों से मिली जानकारी के अनुसार कामगारनगर निवासी उर्फ गुडू पांडे (38) विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता था. उसके खिलाफ एक-दो आपराधिक मामले दर्जं थे. बताते हैं कि अवस्थी चौक निवासी पानठेला संचालक बंटी उर्फ मुस्कान शेख के साथ गुडू की पुरानी दुस्मनी थी. आरोप है कि कर गुड्डू रंगदारी से बंटी के पानठेले से मुफत में सिगरेट आदि लेता था. इसी को लेकर दोनों के बीच दुम्सी चल रही थी. गुरूवार रात 12 बजे पांडे का किसी के साथ पुलिस क्वार्टर के पास विवाद चल रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही बंटी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा. बंटी ने साथियों के साथ के सिर, गर्दन तथा पीठ पर हथियार से वार किए. वह गंभीर रूप से घायल हुआ. घटनास्थल पर पहुंची गिट्टीखदान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
हत्या का दूसरा मामला अजनी क्षेत्र में हुई. मानेवाड़ा से बेसा मार्ग पर एक 17 वर्षीय नाबालिग आरोापी ने पैसों के लेनदेन को लकर योगेश काकडे की निर्मम हत्या की. आरोपी और योगेश के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. गुरूवार रात 11 बजे मानेवाड़ा-बेसा रोड पर अलंकार नगर में 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने श्रीकृष्णनगर निवासी योगेश काकडे की हत्या की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.



