इंसानियत हुई शर्मसार

0
50

– नाबालिग के साथ बार-बार बलात्कार

सावनेर :- स्थानीय पुलिस स्टेशन के तेलकामठी के सरोधी ऐला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग लड़की के साथ तीन बरामाण बच्चों ने बार-बार बलात्कार किया और उसका यौडियो भी बनाया. इस उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाने का फैसला किया था, लेकिन ‘1098’ धाडल्ड हेल्पलाइन और महिला व बाल कल्याण समिति की समय पर कार्रवाई की वजह से पौड़िता की जान बच गई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे के दूर के रिस्तेदार हैं. यह उत्पीड़न अक्तूबर 2025 से शुरु हुआ था. जनवरी 2026 तक आरोपियों ने पीड़िता के साथ बार-बार रेप किया, आरोपियों ने सिर्फ रेप करके ही नहीं रुके, बल्कि अपने मोबाइल फोन में इसका वीडियो भी बनाया. बार-बार इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया.

हेल्पलाइन बनी फरिश्ता: पीड़ित लड़की लगातार ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न की वजह से बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस में थी. उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया था. हालांकि, सुसाइड करने से पहले, उसने हिम्मत करके चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल किया और अपनी आपबीती सुनाई. घटना की गंभीरता को समझते हुए महिला और बाल कल्याण समिति के अधिकारी पहुंचे. से ठीक से काउंसलिंग और सपोर्ट दिया गया. इस तुरंत पीड़िता के घर मदद की वजह से पीड़िता ने सुसाइड का ख्याल मन से निकाल दिया और इस खतरे से लड़ने का फैसला किया.

पीड़िता की शिकायत पर सावनेर पुलिस ने 2 फरवरी को केस दर्ज किया. इस मामले में 16 और 15 साल के तीन नाबालिग शामिल है. पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में एपीआई मंगला भोकारो कर रही हैं. गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया है. आरोपियों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है. इस घटना ने एक बार फिर किशोर अपराध और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.