580 गांवों में गर्मी में होगा जल संकट

0
65
Cropped shot of an unrecognisable woman holding her hands out for water from a tap in nature

– प्रशासन जल किल्लत से निपटने की बना रहा योजना

गोंदिया :- जिला परिषद ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के भू-जल सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष गर्मी जिले के 580 गांवों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जिनमें सर्वाधिक समस्या गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव, देवरी तहसीलों में होने की आशंका है। यह सर्वेक्षण संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत उपलबध कराने के नजरिए से किया जाता है। जिले में अनेक बड़े मध्यम एवं लघु सिंचाई प्रकल्प और 1 हजार से अधिक तालाब भी हैं। जिनसे गर्मी में सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिलता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से औसत से कम बारिश और जल भंडारण के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जाने से अनेक तहसीलों में किल्लत हो जाती है। गोंदिया शहर को वैनगंगा नदी पर डांगोर्ली में बनाई गई जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति होती है। लेकिन वैनगंगा नदी में अभी से जलस्तर कम है। जिसे देखते हुए मजीप्रा एवं जिला प्रशासन ने पुजारीटोला बांध से शहर को जलापूर्ति करने का नियोजन किया है। गर्मी के मौसम में संभावित पानी की किल्लत को देखते हुए प्रति प्रारूप तैयार किया गया है। आवश्यकता के अनुसार जलसंकट के निवारण के लिए उपाय योजना की जाएगी।