spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

27 साल बाद टूटा जाम : पुराने भंडारा डीपी रोड के लिए 62.55 करोड़ का मुआवजा वितरित

– मुआवजा मिला, रास्ता साफ : 202 संपत्तियां क्लियर, अब डीपी रोड चौड़ीकरण की बारी

– ढाई दशक की प्रतीक्षा खत्म होने की ओर : भंडारा डीपी रोड पर तोड़फोड़ शुरू होने के संकेत

नागपुर :- बीते करीब 27 वर्षों से लटके पुराना भंडारा डीपी रोड के विकास के लिए बाधित सम्पत्तिधारकों को मुआवजा देना जारी है. भूसंपादन अधिकारी व उपविभागीय अधिकारी सुरेश बगले ने जानकारी दी है कि अब तक कुल 144 निजी संपत्ति के लिए 236 से अधिक व्यक्तियों को करीब 62.55 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है.

21 जनवरी तक 1०9 संपत्तियों के संपादन के लिए 2०7 लोगों को 52.15 करोड़ रुपये का वितरण किया गया था. 2 फरवरी तक फिर 35 संपत्तियों के लिए 29 पात्रों को 1०.4० करोड़ रुपयों का वितरण किया जा चुका है. इस रोड में 58 ऐसी संपत्ति हैं जो सरकारी हैं.

निजी व सरकारी संपत्ति को मिलाकर अब तक कुल 2०2 संपत्तियां क्लियर हो चुकी हैं. आगे की प्रक्रिया भी जारी है. उसके पूर्व मनपा ने भी करीब 4० से 45 संपत्तियों का मुआवजा दिया हुआ है. लगभग 25० के करीब संपत्र्ति के बाधित हिस्सों को तोडऩे में अब कोई बाधा नहीं है.

जिन संपत्ति का मुआवजा देकर कब्जे में ले लिया गया है उन्हें इसी सप्ताह मनपा प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा. उसके बाद बाधित हिस्सों को मनपा द्वारा तोडऩे की कार्रवाई शुरू की जा सकती है. जानकारी के अनुसार कुछ सम्पत्तिधारकों ने बाधित हिस्सों को खुद ही तोडऩा भी शुरूकर दिया है. भूसंपादन अधिकारी ने संबंधित सम्पत्तिधारकों से अपील की है कि वे आवश्यक कागजात जल्द से जल्द जमा करें, ताकि मुआवजे की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सके.

मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग

इधर, मध्य नागपुर विकास आघाड़ी के भूषण दडवे ने मेयो हॉस्पिटल से सुनील होटल चौक तक बनने वाले इस सीमेंट रोड के चौड़ाईकरण का कार्य जल्द से जल्द शुरूकरने की मांग का निवेदन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को दिया है. उन्होंने मांग की है कि जितनी संपत्तियों का संपादन हो चुका है उन्हें तोडऩे की कार्यवाही तत्काल शुरू की जानी चाहिए, ताकि ढाई दशक से अधिक समय से लटका यह रोड बन सके. उन्होंने संबंधित बाधित सम्पत्तिधारकों से भी प्रशासन से सहयोग की अपील की है.

– File photo

Popular Articles