spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ऑपरेशन शक्ति के तहत देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई

– ओयो होटल से 3 पीडि़त महिलाएं मुक्त

नागपुर :- नागपुर शहर पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे अनैतिक धंधे का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन पीडि़त महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

यह पूरी कार्रवाई नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई. एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वानाडोंगरी स्थित ओयो के होटल एम.एच.4० में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 3 होटल पर छापा मारा.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पीडि़त महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवा रहे थे. मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया, जिनमें दो महिलाएं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं, जबकि एक महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी बताई जा रही है.

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल नीलकंठ सोनवणे, निवासी अमरावती जिले के चांदूर रेलवे तहसील के भीम नगर इलाके के रूप में हुई है. वहीं फरार आरोपियों में योगेश ठाकरे, हर्षल ठाकरे और संतोष बीसेन शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 41 हजार 33० रुपये का माल जब्त किया है. जब्त सामग्री में दो मोबाइल फोन, नकद रकम, एक हुंडई आई-2० कार, होटल का रजिस्टर और संदिग्ध वस्तुएं शामिल शामिल है. एमआईडीसी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. नागपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शक्ति के तहत आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है. फिलहाल पीडि़त महिलाओं की मेडिकल जांच कर उन्हें आरोपी सहित आगे की कार्रवाई के लिए एमआईडीसी पुलिस के हवाले किया गया है.

Popular Articles