नागपूर :- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 78 वे स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) के मौके पर मुस्लिम यूथ लीग नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा सभा और इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मुस्लिम यूथ लीग नागपुर ने मुस्लिम लीग के 78 वे स्थापना दिवस की सभा के माध्यम से यूथ लीग के कार्यकर्ताओं को पार्टी के 78 साल के प्रवास के बारे में बताया और साथ ही साथ मुस्लिम लीग व मुस्लिम यूथ लीग आने वाले दिनों में पूरी मजबूती के साथ जनता के व विशेष कर अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय, राज्य और लोकल स्तर के विषयों को उठाएगी और जनता को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। मुस्लिम लीग के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ पूरे नागपुर शहर में मुस्लिम लीग संगठन को मजबूत करेगी और घर घर तक मुस्लिम लीग का पैगाम पहुंचाएगी। इस अवसर पर सभी मेहमानों और युवा कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से असलम खान मुल्ला (प्रदेश अध्यक्ष- मुस्लिम लीग महाराष्ट्र व नगरसेवक प्रभाग क्र. 6), मुर्तजा खान मोहसिन (शहर उपाध्यक्ष – मुस्लिम लीग नागपुर), ज़ुबैर खान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – मुस्लिम यूथ लीग), इरशाद अंसारी (अध्यक्ष – मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), बख्तियार सुलेमान (महासचिव – मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), तौसीफ कुरैशी (कोषाध्यक्ष- मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), मुज्तबा अंसारी (नगरसेवक), शेख सादिक (सहसचिव मुस्लिम लीग नागपुर), मोहम्मद जियाउद्दीन, इकबाल अंसारी, विश्वास पाटिल, फैय्याज कुरैशी, मोहम्मद शाहिद, सद्दाम अशरफी, इम्तियाज अंसारी, फरहान कुरैशी, इकराम खान, सलमान रजा, इरशाद अंसारी, कामिल बैग, मोइन खान, शेख इरफान, नदीम बैग, मोहम्मद शाहरुख व अन्य मुस्लिम यूथ लीग नागपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




