महानिर्मिती के सभी 28 तापीय विद्युत उत्पादन यूनिट संचालित

0
49

नागपुर :-  9 मार्च को महानिर्मिती ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए 11,452 मेगावाट का सर्वोच्च विद्युत उत्पादन हासिल किया. राज्य में बिजली की मांग 3०,4०० मेगावाट से अधिक हो गई है.

राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करते हुए महानिर्मिती ने अपने सभी 28 तापीय विद्युत उत्पादन यूनिटों को संचालित कर इस स्तर का उत्पादन प्राप्त किया है. पिछले कुछ समय में महानिर्मिती ने विद्युत उत्पादन में लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. इसी अवधि में आवश्यकता के अनुसार कोयना जल विद्युत परियोजना, अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं तथा उरण गैस विद्युत केंद्र के माध्यम से भी विद्युत उत्पादन किया गया.

महानिर्मिती की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महानिर्मिती के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन बी. (भा.प्र.से.), संचालक (संचालन) अभय हरणे, वरिष्ठ प्रबंधन तथा सभी तकनीशियनों और अभियंताओं को बधाई दी है.

महानिर्मिती के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन बी. के मार्गदर्शन में महानिर्मिती अपनी स्थापित क्षमता का अधिकतम उपयोग करते हुए राज्य की जनता को राहत प्रदान करने में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. यह रिकॉर्ड उपलब्धि उसी का प्रमाण है.

राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करते हुए 11,452 मेगावाट का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन हासिल करना महानिर्मिती के लिए गर्व की बात है. यह उपलब्धि हमारे अधिकारियों, अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों के समर्पित एवं अथक प्रयासों से संभव हुई है, जिन्होंने हमारी स्थापित क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया. महानिर्मिती महाराष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और राज्य की जनता को विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ऐसा महानिर्मिती के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन बी. ने कहा.