कोरडी में रानी अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर जोरदार श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न, समाज बंधुओं में दिखा उत्साह

0
38

कोरडी :- समस्त क्षत्रिय लोधी राजपूत समाज की ओर से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे समाज की एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने रानी अवंती बाई लोधी के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम में समाज के प्रति जागरूकता, संगठन और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम में मोरेश्वर बिरखेडे, नाना कमाले, वासुदेव बेलेकर, महेश घुरीले, रूद्र प्रताप सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, सावजी लक्ष्मीकांत बीरखेडे, कैलाश गहरुले (महाजन), निरंजन घुरीले, सोमेश्वर खैरे, विद्यानाथ सावजी, दुर्गलाल जामदार, मुन्ना जामदार, वसंता नवधीगे, नगर सेवक गोपाल सिंह ठाकुर, कुंडलिक जमादार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मेघराज बेलेकर, मनोज बासबरीले, रंजित बेलेकर, आशीष बिरखेडे, सागर निमोने, शुभम गहरुले (महाजन), राधेश्याम बासबरिले, देवेंद्र नवधिंगे, लक्ष्मण गहरुले, शांताराम नवधिंगे, चिंतू बल्हारे, जितु बेलेकर, रुपेश मंगरुळे, जितु नवधिंगे, निलेश वाताखेरे और राजेश जामदार सहित अन्य समाज बंधुओं ने भी सक्रिय सहभाग लिया। इस दौरान समाज बंधुओं ने एक स्वर में रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अंत में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज बंधु अब जागरूक हो रहे हैं और अपने इतिहास, गौरव और अधिकारों के प्रति सजग होकर आगे बढ़ रहे हैं।