प्रतिबद्धता निभाने वाले नेता

0
94

प्रतिबद्धता निभाने वाले नेता

वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व सांसद दत्ता मेघे के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर जो संस्थाएं स्थापित कीं, वे उनकी दूरदृष्टि का जीवंत उदाहरण हैं। जनता के प्रति संवेदनशीलता, कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी सच्ची पहचान थी।

शरद पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस

विदर्भ के भीष्माचार्य

‘विदर्भ के भीष्माचार्य’ के रूप में विख्यात शिक्षाविद दत्ता मेघे को विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव डाला। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।

एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री

आखिरी मुलाकात

विदर्भ आंदोलन हो या राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष, दत्ता मेघे का साथ हमेशा मिला। लगभग ढाई दशकों तक हमने संसद में साथ काम किया। बाबूराव तिडके के जन्मदिन पर हुई उनसे मुलाकात ही अब आखिरी साबित हुई।

विलास मुत्तेमवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री

‘दाताभाऊ’ एक ऋषितुल्य व्यक्तित्व

जीवनभर सेवा और दानशीलता की भावना को अपनाकर आम लोगों के मन में गहरा सम्मान और श्रद्धा पैदा करने वाले मेरे मार्गदर्शक दत्ता मेघे के निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र का एक ऋषितुल्य व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। सभी लोग उन्हें श्रद्धा से ‘दाताभाऊ’ कहकर पुकारते थे।

चंद्रशेखर बावनकुले, पालक मंत्री

लोकप्रिय जननेता को खो दिया

राज्य के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे के निधन की खबर दुखद है। उनके जाने से महाराष्ट्र ने एक जनोन्मुखी और लोकप्रिय नेता को खो दिया है।

हर्षवर्धन सपकाल, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

समाजसेवा में अमूल्य योगदान

अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उन्होंने जनता के हित को केंद्र में रखकर कार्य किया। इसी कार्यशैली के कारण उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। समाजसेवा में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रवींद्र चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

वरिष्ठ व्यक्तित्व का निधन

आदरणीय दत्ता मेघे के निधन से सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा क्षेत्र में लंबे अनुभव वाला एक वरिष्ठ व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस नेता

खो दिया जननेता

पिछले 5 दशकों से राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने वाले जननेता एवं पूर्व सांसद दत्ता मेघे के निधन से एक जननेता हमने खो दिया।

नीता ठाकरे, महापौर

विदर्भ के विकास का आधार स्तंभ खो गया

राज्य के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे के निधन से महाराष्ट्र के राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में बड़ी शून्यता उत्पन्न हो गई है। उनके जाने से विदर्भ ने अपना एक मजबूत आधार स्तंभ और मार्गदर्शक खो दिया है।

नितिन राऊत, पूर्व मंत्री।

सामाजिक सेवा का ‘धुरंधर’ खो गया

पूर्व सांसद दत्ता मेघे का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। समाजसेवा, शिक्षा और राजनीति इन तीनों क्षेत्रों में उनका कार्य अतुलनीय रहा है। वे वास्तव में अजातशत्रु थे।

संदीप जोशी, विधायक, विधान परिषद