नागपूर :- परशुराम सर्व भाषीय ब्राम्हण संघ द्वारा विप्र फाऊंडेशन एवं नगर की समस्त ब्राम्हण संस्थाओं के सहयोग से अक्षय तृतीया पर विविध कार्यक्रमों के साथ परशुराम जन्मोत्सव का रजन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
महिला मंच द्वारा श्री रेणुका माता, माहुरगढ़ से प्रज्वलित अखंड ज्योति दि. १५ अप्रैल को नागपुर पहुँच गयी है। इस अखंड ज्योत को नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे दर्शन हेतु आमंत्रित किया गया है।
रविवार दि. 19 अप्रैल शाम 6 बजे पुष्करणा भवन, मेहता पेट्रोल पंप के पिछे लकडगंज से प्रारंभ होगी। रोकडे ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित आकर्षक सिंहरथ पर परशुराम विराजमान रहेंगे। रथ का पुजन एवं आरती सर्वश्री त्रिलोकीनाथ सिधरा, रामकिशन (मुन्ना) ओझा, डॉ. महेन्द्र शर्मा, गिरीश व्यास, आमदार क्रिष्णा खोपडे, प्रविण दटके एवं समाज के सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा किया जायेगा।
भगवान के रथ के सामने सुरज शर्मा, पैलेश जोशी, मयंक शर्मा एवं साथीयों द्वारा सुमधुर भजनोंकी प्रस्तुति की जायेगी। शोभायात्रा में लोटस स्केटिंग ग्रुप के राजेश पांडे के नेतृत्व में १०० से अधिक स्केटर बालक-बालिकाए स्केटिंग कला का प्रदर्शन करेंगे। लोकजागृती मोर्चा एवं शिवशक्ति आखाडा के हितेश डफ, तुषार कोंडलकर के नेतृत्व में आखाडा कला जैसे दंडयुद्ध, तलवारबाजी इत्यादि का जिवन प्रदर्शन करता हुआ समुह संम्मेलित रहेगा। गुजराथी ब्रम्ह समाज के पंडित बृजेश व्यास के नेतृत्व में गुजरात का प्रसिद्ध गरबा नृत्य प्रदर्शन होगा।
छिन्दवाड़ा के कलाकारों द्वारा महाकाल अघोरी नृत्य कला का प्रदर्शन इस वर्ष विशेष आकर्षन का केंद्र रहेगा। गायत्री परिवार द्वारा अमृत कलश रथ पर वेदपाठ करते हुए वेदपाठी शोभायात्रा के मार्ग को पवित्रमय करते हुए संम्मेलित होंगे। श्री रेणुका माता माहुरगढ़ से प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन भी शोभायात्रा में माध्यम से करवाए जायेंगे।
शोभायात्रा में झाँकी योंकी श्रृंखला में रेशमरूई द्वारा श्री गणेशजी दर्शन की झाँकी, अनिल मदनलाल शर्मा द्वारा गौमाता रक्षा संदेश की झाँकी, तुषार गजानन पुरोहित द्वारा श्री श्याम बाबा दर्शन की झाँकी, मनुजा निलेश तिवारी द्वारा श्री रेणुका माता की झाँकी के दर्शन की प्रस्तुती की गयी है।
शोभायात्रा के मार्ग में नगर की धर्मप्रेमी जनता एवं संघटनों द्वारा अनेक स्थानोंपर स्वागतद्वार, शीतल जलपेय, अल्पोपहार की व्यवस्था की गयी है।
परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार 18 अप्रैल को श्याम 6 बजे गौरक्षण सभा, हितवाद प्रेस के बाजु, वर्धा रोड में नार्मदिय ब्रम्ह समाज, विदर्भ ईकाई, नागपुर द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ होगा तथा परशुराम सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ महिला मंच द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुती की जायेगी। 19 अप्रैल, रविवार सुबह 9 बजे अक्षय तृतिया पर परशुरामजी का जन्मोत्सव, अभिषेक, पुजन, आरती तथा परशुराम चालिसा का पाठ द्वारा संपन्न होगा।
शोभायात्रा की सफलता संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण अथक प्रयास कर रहे है। नगर की धर्मप्रेमी जनता से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर संस्था के परशुराम प्रयासों को आपकी गरिमामय उपस्थिती से सफल करने का अनुरोध किया जा रहा है।




