– पहले दिन कुल 559 शिकायतों का समाधान
नागपुर :- शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली ओसीडब्ल्यू को कई ग्राहकों द्वारा अनुचित और बढ़े हुए पानी के बिल प्राप्त होने के संबंध में अनेक शिकायतें मिली हैं. नगर निगम के जलापूर्ति विभाग द्वारा ऑरेंज सिटी वाटर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय शिकायत निवारण शिविर के पहले दिन नागरिकों ने भरपूर सहयोग दिया. शिविर के पहले दिन कुल 559 शिकायतों का समाधान किया गया.
पहले चरण में, ये शिविर 2० और 21 अप्रैल को नगर निगम के लक्ष्मी नगर जोन , हनुमान नगर जोन, गांधीबाग जोन, सतरंजीपुरा जोन और आशीनगर जोन के कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं. पहले दिन कुल 559 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 29 लक्ष्मी नगर जोन में, 3 हनुमान नगर जोन में, 77 गांधीनगर जोन में, 155 सतरंजीपुरा जोन में और 295 आशीनगर जोन में थीं. इन शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया. ये शिविर नगर निगम के धरमपेठ जोन, धंतोली जोन, नेहरू नगर जोन, लकडग़ंज जोन और मंगलवार जोन के कार्यालयों में 22 और 23 अप्रैल को सुबह 1०.3० बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.

