Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अमरावती सेक्स स्कैंडल : अयान के बाद अब दोस्त उजैर भी पुलिस के शिकंजे में

अमरावती :- ग्रामीण पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के शोषण और वीडियो वायरल करने के मामले में रविवार को नया मोड़ आने की पुष्टि की है. मुख्य आरोपी अयान के दोस्त उजैर इकबाल के खिलाफ 16 वर्षीय पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उजैर पर आपत्तिजनक वीडियो को मोबाइल के जरिए वायरल करने का गंभीर आरोप है. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं ताकि डिजिटल साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके. 15 साल की एक और नाबालिग पीड़िता का बयान भी इस मामले में दर्ज किया गया है.

अमरावती ग्रामीण के एसपी विशाल आनंद ने बताया कि उजैर इकबाल के खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस ने उसे भी घेरे में ले लिया है. आरोप है कि उसने मोबाइल का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो फैलाए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच का मुख्य आधार डिजिटल सबूत ही होंगे, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. केस की जांच के दौरान एक 15 वर्षीय लड़की का बयान भी सामने आया है, जिसे मौजूदा शिकायत का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि, इस बयान के आधार पर फिलहाल कोई नई धारा नहीं जोड़ी गई है. पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से कई अहम उपकरण जैसे मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं. इन उपकरणों की बारीकी से जांच हो रही है ताकि यह पता चल सके कि वीडियो कहां से शुरू हुए और किन-किन लोगों तक पहुंचे.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.