spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए हीट अलर्ट

– नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका

नागपुर :- लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए हीट अलर्ट जारी किया गया है. तेज धूप के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. खासतौर पर दोपहर के समय हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक रहता है, जिससे बचाव के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, अस्पतालों में अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं और आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है. इसके साथ ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत उपचार दिया जा सके.

मेडिकल अस्पताल में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है. वहां 10 बेड रखे गए है. साथ ही जरूरत पड़ने पर और भी 10 बेड की व्यवस्था की गई. इसी तरह आईजीएमसीएच यानी कि मेयो अस्पताल में भी हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए 10 बेड और अन्य सुविधाएं की गई हैं. इसके अलावा शहर में मनपा के 11 अस्पताल में 60 बेड की भी विशेष व्यवस्था की गई है. साथ ही मनपा अस्पतालों में पर्याप्त दवा के स्टॉक भी मंगवाए गए हैं और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है ताकि सूचना मिलते ही किसी भी प्रभावित व्यक्ति का तुरंत उपचार किया जा सके. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी सरकारी अस्पताल में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीज इलाज के लिए नहीं आया है.

नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यधिक गर्मी के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच. यदि बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो सिर को ढंककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है और अगर अचानक से तबीयत बिगड़ती है या हीट स्ट्रोक के लक्षण समझ में आता है तो समय पर अस्पताल पहुंचे और इलाज कराएं.

Popular Articles