सनातन शक्ति संघ (भारत) द्वारा महाराष्ट्र में संगठन के विस्तार के साथ समाजहित एवं धर्मरक्षा के व्यापक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “यह कार्य केवल योजनाएं नहीं, बल्कि हमने शपथ ली है कि इन्हें जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से लागू किया जाएगा।” संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में निम्न प्रमुख कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा— गौ संरक्षण अभियान, सनातन बोर्ड गठन की मांग, वृक्षारोपण, धार्मिक संस्थाओं का विकास, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण, जल एवं बिजली बचाओ अभियान, योग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम, संस्कृत शिक्षा एवं गुरुकुल पद्धति का पुनःप्रवर्तन, तथा गरीब वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसी के साथ संगठन ने महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की है। रॉकी महाजन जी को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि प्रणय शेलोट जी को महाराष्ट्र राज्य विधिक सलाहकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रॉकी महाजन जी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व है और वे संगठन की विचारधारा, धर्म रक्षा एवं समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगे । वहीं, विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त श्री प्रणय शेलोट जी संगठन को कानूनी रूप से सशक्त बनाने तथा न्यायसंगत कार्यों में मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग दें।
सनातन शक्ति संघ (भारत) का महाराष्ट्र में सेवा एवं धर्मरक्षा का संकल्प, नई नियुक्तियों की घोषणा
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.