spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रेलवे स्टेशनों पर जनता खाना स्टॉल शुरू

– यात्रियों को मिलेगा किफायदी दर में भोजन

गोंदिया :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के प्रमुख स्टेशनो गोंदिया, राजनांदगांव, इतवारी, नागभीड़ एवं छिंदवाड़ा में जनता खाना स्टॉल की व्यवस्था शुरू की गई है। यह स्टॉल प्लेटफार्म पर विशेष रूप से ट्रेनों के जनरल कोच के सामने लगाए जा रहे हैं, ताकि सामान्य श्रेणी में यात्रा करनेवाले यात्रियों को आसानी से रस्ता और स्वच्छ भोजन मिल सके। इस पहल का उद्देश्य जनरल कोच के यात्रियों को सस्ते दाम में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

जनता खाना के अंतर्गत यात्रियों को मात्र 20 रुपए में 7 पूरी, 150 ग्राम आलू की सूखी सब्जी एवं 12 ग्राम अचार, 20 रुपए में ही 200 ग्राम लेमून राइस एवं 12 ग्राम अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा एक लीटर पानी की बोतल केवल 14 रुपए में दी जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक दीपककुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि, इस व्यवस्था का उद्देश्य आम यात्रियों को सस्ते दाम में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। इससे उनकी यात्रा सुविधा जनक बन सके। रेल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखा जाए। यह प्रयास न केवल रेल यात्रियों को अधिक सहज, सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि उनके मन में रेलवे के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करेगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.