– अश्लील मैसेज कर दबाव
– आरोपी चंद्रकांत हिवरे फरार
वर्धा :- सेवाग्राम थाना क्षेत्र के एक 16 वर्षीय नाबालिक लडकी को मॉडेलींग का झांसा देकर मानसिक प्रताडना, परेशान करना और अश्लिल मैसेज भेजने के मामले में अभितक आरोपी चंद्रकांत हिवरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. और आरोपी के खिलाफ सेवाग्राम पुलिस थाने में धारा 354, पॉक्सो एक्ट की धारा 8,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारीनअनुसार यह घटना 13 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बिच की है. पिडीता हर रोज हॅण्डबॉल खेलने जानी थी. वहापर मॅगझीन के लिए मॉडल होना करके खेल शिक्षीका को कोई लडकी होगी तो बताओ ऐसा आरोपी ने कहा. शिक्षीका ने पिडीता को आरोपी का नंबर दिया. इसके बाद आरोपी चंद्रकात हिवरे ने पीडिता अश्लील मैसेज करना शुरु किया तथा शारीरिक उत्पीडन की बात कही. यह बात परिवारवालों के ध्यान में आते ही उन्होंने सेवाग्राम पुलिस थाने में शिकायत की. पुलिसने इस मामले मे पिडीता की शिकायत पर धारा 354, 8,12 पॉक्सो के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी चंद्रकात हिवरे फरार है. पता चला है की आरोपी के भाई पुलीस विभाग में अधीकारी है. तथा एक राजकीय नेता है. अभितक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. सेवाग्राम पुलिस आरोपी के घर पर गई थी मगर उन्हें वहा से खाली हाथ लौटना पड़ा. ऐसी शर्मनाक करतुत करने वाले आरोपी को कौन बचा रहा है? और कितने दिन आरोपी फरार रहेगा, ऐसा चर्चा मार्केट मे शुरू है. सेवाग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है.