spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चार दिनों में हत्या की दूसरी वारदात

– मजदूर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

नागपुर :- शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एमआईडीसी के इसासनी में एक मजदूर युवक की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी. चार दिनों में एमआईडीसी थाना परिसर में हत्या की यह दूसरी वारदात है. मृतक अंकुश किशोर शेंडे (32) पंचशील नगर है. पुलिस ने आरोपी दद्या संजय मोहोड को हिरासत में लिया है. उसका साथी मुकुंद रावर्टे फरार है. अंकुश मजदूरी करता था. उसे शराब की लत थी. इस वजह उसे पत्नी ने छोड़ दिया था. अंकुश की रविवार की दोपहर आरोपियों से मुलाकात हुई, तीनों ने साथ में शराब खरीदी.

आरोपियों शराब पार्टी करने के लिए मासूम शाह दरगाह के मार्ग पर पहुंचे. वहां शाम 5 बजे शराब पीने के दौरान अंकुश का आरो से विवाद हो गया. अंकुश आरोपियों को गालियां देने लगा. उसने दद्या पर पत्थर फेंका. मुकुंद ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसे भी चांटा जड़ दिया. इससे आगबबूला होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. अंकुशं जान बचाकर भागने लगा. दोनों ने पत्थर से कुचलकर उसे ढेर कर दिया.

घटनास्थल निर्जन परिसर होने से घटना का किसी को पता नहीं चल पाया. रात 8.30 बजे राहगीर को शव दिखाई दिया. उसने पुलिस को सूचना दी. एमआईडीसी पुलिस तथा डीसीपी ऋषिकेश सिंगा रेडी मौके पर पहुंचे.

पुलिस को हत्या के पहले अंकुश के आरोपियों के साथ दिखाई देने का पता चला. इसके बाद दद्यां को हिरासत में लिया गया. 13 मई की रात आधार नगरी के पास मजदूर आकाश कृष्णा भरडे (28) भीम नगर की हत्या कर दी गई थी.

मासूम शाह दरगाह पहाड़ी पर है. यहां गश्त लगाना पुलिस के लिए भी चुनौती भरा होता है. इस वजह से रात के वक्त 3 मासूम परिसर में अपराधी तत्व सक्रिय रहते हैं. पांच दिनों में हत्या की तीन वारदात हुई है. इससे शहर पुलिस में खलबली मची हुई है.

पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने थानेदार और 4 अधिकारियों को को फटकार लगाते हुए अपराधी और अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए. पुलिस आयुक्त के निर्देश के बावजूद कुछ थानेदार अवैध धंधों को चोरी-छुपे संरक्षण देने से बाज नहीं आ रहे हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.