नागपुर :- नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से आठ लाख की ठगी की गई है. बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी राहुल शंकर पराते (34) शिव एलाइट, शंकरपुर, सुरेश गंगाधर पाटिल (41) विनोबा भावे नगर तथा भूषण रमेश कटके, कन्हान, पारशिवनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अजनी निवासी शिल्पा अमरीश मोडल की आरोपियों से पहचान हुई. आरोपियों ने अपनी बेलतरोड़ी के वेलाहरि में मतिमंद बच्चों की निवासी शाला होने का झांसा दिया. उन्होंने वेलाहरि के अलावा और दो स्कूल होने का बताया. तीनों स्कूल अनुदानित होने का बताते हुए शिल्पा को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया. अक्तूबर 2022 से फरवरी 2024 के दौरान शिल्पा से नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए ऐंठ लिए. नौकरी नहीं लगने पर शिल्पा ने आरोपियों को रुपए लौटाने को कहा… आरोपियों ने रुपए लौटाने से भी इनकार कर दिया. शिल्पा ने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई.
नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से आठ लाख की ठगी
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.