– ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
गोदिया :- गोंदिया तहसील के रावणवाड़ी में 19 मई की रात 9 से 20 मई की सुबह 6 बजे के दौरान महाजन ढाबे के संचालक राजकुमार हरिणखेड़े की धारदार शस्त्र से हत्या कर देने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी।
जिससे संपूर्ण परिसर में खलबली मच गई। मृतक की पत्नी दुर्गा राजकुमार हरिणखेडे की रिपोर्ट पर रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी मिली कि महाजन ढाबे पर काम करनेवाले ग्राम मुरपार तहसील जिला गोंदिया निवासी महेश प्रकाश नेवारे (22) की हलचल संदिग्ध दिखाई दे रही है और वह इस अपराध में शामिल हो सकता है। जानकारी मिलने पर एलसीबी की टीम ने उसे मुरपार गांव से हिरासत में लिया।
उसने बताया कि, वह ढाबे पर काम करता था। उसे शराब पीने का शौक है और वह हमेशा ढाबा मालिक से शराब पीने के लिए पैसो की मांग करता था। जिस पर मालिक उस पर चिढ़कर उसके साथ गालीगलौज करता था, जिससे वह गुस्से में था। 19 मई की रात 10 से 11 बजे के दौरान वह राजकुमार से शराब पीने के लिए रुपए मांगने गया था। लेकिन उसने उसे इनकार कर दिया।
जिससे उनके बीच विवाद हुआ। उसने रात के समय सोते हुए पत्थर एवं धारदार हथियार से राजकुमार हरिणखेड़े के सिर एवं गले पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। एलसीबी ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रावणवाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है।