spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

4 बच्चों को कुएं में फेंका, लगाई फांसी

– पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

बुलढाणा :- महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की जलगांव जामोद तहसील से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद अपने चार मासूम बच्चों को कुएं में ढकेल दिया और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस सामूहिक आत्महत्या और हत्या की घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

मृतक की पहचान विजय मुसा किराडिया के रूप में हुई है, जो भाले अंजन गांव का निवासी था. विजय का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी खुद घर छोड़कर चली गई थी.

स्थानीय ग्रामीणों को जब कुएं में 4 शव तैरते हुए दिखे, तो उन्होंने तुरंत जलगांव जामोद पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विजय घर का काम कर रहा था. तभी उसके पिता ने उससे पूछा, तू खुद काम क्यों कर रहा है? तेरी पत्नी कहां गई है. पिता के इस सवाल के बाद उसने गुस्से तथा डिप्रेशन में आकर अपने चारों बच्चों, प्रित, प्राची, पूर्वी और पीयूष को राजुरा बांध इलाके में स्थित एक कुएं में फेंक दिया और खुद भी जान दे दी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.