– 100 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया पद से इस्तीफा
गड़चिरोली :-अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गड़चिरोली कांग्रेस में चल रहे आंतरिक विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है. 10 तहसील अध्यक्षों सहित 100 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से मुलाकात कर सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए, जिससे पार्टी में हलचल मच गई है. – नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वजीत कोवासे ने – 26 मई को शक्ति प्रदर्शन करते हुए पदभार ग्रहण किया था. लेकिन कार्यक्रम के अगले ही दिन कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और – कार्यकर्ता मुंबई पहुंच गए तथा पूर्व जिलाध्यक्ष – महेंद्र ब्राम्हणवाडे को दोबारा मौका देने की मांग की. इससे कांग्रेस के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. युवा कांग्रेस के – राष्ट्रीय सचिव रहे विश्वजीत कोवासे की पिछले सप्ताह जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की – गई थी. हालांकि, महेंद्र ब्राम्हणवाडे समर्थकों ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी.
मंगलवार शाम भव्य पदग्रहण समारोह और रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान और संयमी कार्यकर्ताओं को उचित समय पर अवसर मिलता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नए नेतृत्व के साथ खड़े रहने की अपील की. शक्ति प्रदर्शन के समानांतर मुंबई में हुई राजनीतिक गतिविधियों ने कांग्रेस के भीतर असंतोष को और स्पष्ट कर दिया. जिले के 10 तहसील अध्यक्षों सहित करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से मुलाकात कर सामूहिक इस्तीफे सौंपे.



