spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

वृद्धा से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला गिरफ्तार

– एक सप्ताह बाद अपराध शाखा और सावनेर पुलिस को मिली सफलता

खापरखेड़ा :- सावनेर थाना क्षेत्र के पाटणसावंगी परिसर में 65-70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और सावनेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार 6 जुलाई को दोपहर के समय भंसाली टाकली, तहसील सावनेर निवासी सुधाकर दादाराव मंडपे (48) को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को छत्रपाल इंगोले के खेत में पेंच नहर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात वृद्ध महिला का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर यौन हिंसा के कारण आंतरिक चोटें, अत्यधिक रक्तस्राव और सदमे की वजह से उसकी मृत्यु हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित कई तकनीकी और पारंपरिक माध्यमों से जांच की, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। जांच को नई दिशा तब मिली, जब पुलिस के हाथ एक फोटो लगा।…

बाइक पर बिठाकर ले गया था आरोपी

जांच में सामने आया कि 27 जून की शाम दहेगांव रंगारी क्षेत्र में यह वृद्ध महिला घूमती हुई दिखाई दी थी। उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ समझकर स्थानीय निवासी विनोद भिंगारे ने उसकी तस्वीर खींचकर सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड को भेजी थी। यही फोटो बाद में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ।पुलिस जांच के अनुसार, उसी शाम आरोपी सुधाकर मंडपे मोटरसाइकिल से भंसाली टाकली जा रहा था। रास्ते में उसने श्रीकृष्ण मंगल कार्यालय के सामने से वृद्ध महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और खापा रोड स्थित एक सुनसान मार्ग से होते हुए उसे छत्रपाल इंगोले के खेत में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया।जांच के दौरान एक बस चालक ने भी आरोपी को महिला के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा था। बस चालक, विनोद भिंगारे और हितेश बंसोड से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। स्थानीय अपराध शाखा और सावनेर पुलिस की टीम ने 6 जुलाई को भंसाली टाकली स्थित आरोपी के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुधाकर मंडपे विवाहित है और उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उसका मूल गांव बैलवाड़ा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा उसके विरुद्ध छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मृत वृद्ध महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होती थी और दहेगांव रंगारी क्षेत्र में घूमती देखी गई थी। यदि किसी के पास महिला की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल सावनेर पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.