– गंगाझरी में पूर्व सरपंच पर ग्रामसेवक से गाली-गलौज का आरोप
गोंदिया :- गोंदिया तहसील के गंगाझरी में पूर्व सरपंच सोनू विनायक घरडे पर ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामसेवक पराग बालने से अश्लील गाली-गलौज कर शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप है। घटना बुधवार, 7 अक्टूबर की बताई जा रही है।
शिकायत के अनुसार, ग्रामसेवक कार्यालय में शासकीय काम कर रहे थे, तभी पूर्व सरपंच वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज की। इससे ग्राम पंचायत कर्मचारियों में भय का माहौल है। गंगाझरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रामसेवक पराग बालने का कहना है कि कार्यालय में काम करते समय उनके साथ गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। मामले में आरोपों की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।








