spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शेंडा में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता रैली

– निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार

गोंदिया :-  वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन्यजीव विभाग, देवरी की ओर से जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक केंद्र शाला, शेंडा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं ली गईं। विजेताओं को नकद पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन करते हुए वी. आर. सोडगीर ने विद्यार्थियों को जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वन्यजीव देवरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहायक वर्षा राहिले, माधव मुसले, एस. एस. हटवार, रंजीत बडोले तथा जिला परिषद विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थी को 300 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 200 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

Popular Articles