spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बाबा ताजुद्दीन की छब्बीसवीं उत्साह से मनाई

नागपुर :- सूफी संत हजरत बाबा सैयद मुहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की छब्बीसवीं शरीफ शुक्रवार को उत्साह और अकीदत के साथ ताजबाग में मनाई गई। छब्बीसवीं पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ताजबाग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की मजार के दर्शन कर देश में भाईचारा और विश्व शांति के लिए दुआ मांगी।

हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह सर्वप्रथम हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट कार्यालय में दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। इसके बाद छब्बीसवीं की शरुआत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के प्रांगण में परचम कुशाई से हुई। पश्चात बाबा ताजुद्दीन की मजार पर फातेहा पढ़ी गई। सलातो सलाम पढा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारुखभाई बावला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफाभाई टोपीवाला, हाजी इमरान खान ताजी मौजूद थे। छब्बीसवीं पर ट्रस्ट की ओर से दरगाह परिसर के लंगरखाने में श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। साथ ही इस अवसर पर शमा महफिल, सूफियाना कव्वाली, मिलाद शरीफ का आयोजन भी हुआ।

Popular Articles