– 12 को मुख्यमंत्री फडणवीस करेंगे उद्घाटन
नागपुर :- महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआरआईडीसी) की ओर से 12 जुलाई को नागपुर में नवनिर्मित 4 रोड ओवरब्रिज (आरओबी), 4 सबवे और 1 रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) सहित कुल 9 रेल अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे स्मॉल फैक्ट्री एरिया, वर्धमाननगर में होगा। इन परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार सहित राज्य सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस परियोजनाओं में नागपुर समेत राज्य के विविध शहर शामिल हैं। बता दें कि इस दौरान नागपुर के इतवारी में नए आरओबी और वर्धमान नगर अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग-73 पर नए 4 लेन आरओबी समेत अन्य का लोकार्पण किया जाएगा। यह सिटी वासियों के लिए बड़ी सौगात है। नए आरओबी के खुलने से यातायात समस्या काफी हद तक सुचारु हो जाएगी।




