spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

– एसएसबी के छापे में संचालक गिरफ्तार

नागपुर :- शहर के राणा प्रताप नगर क्षेत्र में स्पा और सैलून की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किये जाने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने गोपालनगर स्थित ‘मैजिक क्रिश स्पा एंड सलून’ पर छापेमारी कर दो महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा संचालक सोमेश मंडले (30) को गिरफ्तार कर राणा प्रताप नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक की मदद से जाल बिछाया। जांच के दौरान एक महिला के लिए 3,500 रुपये में सौदा तय किया गया। जैसे ही बोगस ग्राहक कमरे में महिला पहुंची, तो वहां पहले से तैनात टीम ने स्पा पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के चलते ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थीं। आरोप है कि स्पा संचालक ने उन्हें कम समय में अधिक कमाई का लालच देकर इस कथित धंधे में शामिल किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिलाओं को प्रति ग्राहक करीब 1,500 रुपये दिये जाते थे। रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किये हैं। संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत राणा प्रताप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.