spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रिश्वतखोरों पर एसीबी का शिकंजा

– ट्रैप कार्रवाई में 17 अधिकारी-कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

नागपुर :- भ्रष्टाचार के खिलाफ नागपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने सख्त रुख अपनाते हुए वर्ष 2025 से जून 2026 के बीच विभिन्न सरकारी विभागों में ट्रैप कार्रवाई कर 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार फरवरी 2025 से जून 2026 के दौरान की गई ट्रैप कार्रवाई में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, मोटर वाहन निरीक्षक, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, लिपिक सहित विभिन्न विभागों के कुल 17 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। इसके अलावा वर्ष 2025 से जून 2026 तक राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, ग्राम विकास, शिक्षा तथा अन्य सरकारी विभागों में भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत पर सीधे ट्रैप नहीं किया जाता। पहले शिकायत की निष्पक्ष जांच कर रिश्वत मांगने की पुष्टि की जाती है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही विधिसम्मत तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की जाती है। एसीबी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप होती है और किसी भी निर्दोष अधिकारी को फंसाया नहीं जाता। एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी अथवा उसके नाम पर कोई एजेंट सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.