spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कंपनियों में 272 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार

– विवि में कौशल दिवस पर रोजगार मेला  

नागपुर :- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलगुरु (उपकुलपति) डॉ. मनाली क्षीरसागर ने युवाओं से कौशल विकास पर ध्यान देने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में वेतन से अधिक महत्वपूर्ण अनुभव और कौशल होता है, इसलिए युवाओं को सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने पर जोर देना चाहिए।

यह रोजगार मेला रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मॉडल करियर सेंटर, लाइट हाउस तथा इनक्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीएनआईटी के निदेशक डॉ. प्रेम लाल पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने 272 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की। इस दौरान मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, सेल्स, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी गार्ड, बीएमएस ऑपरेटर और एडमिन असिस्टेंट सहित कई पदों के लिए उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता, कौशल विकास तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.