spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फीफा विश्व कप फाइनल में गूंजा शहर के अमन का संगीत

नागपुर :- दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचित करने वाले फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान नागपुर के युवा संगीतकार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया। मूल निवासी युवा म्यूजिक प्रोड्यूसर अमन मोरोणे की सह-निर्मिति वाला विश्व प्रसिद्ध बैंड कोल्डप्ले का गीत ‘वी डांस’ फाइनल के हाफ टाइम शो में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही वैश्विक संगीत जगत में नागपुर की प्रतिभा की गूंज सुनाई दी और शहर का गौरव बढ़ा।

तबला वादक अविनाश मोरोणे और गायिका मीना मोरोणे के पुत्र अमन इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। पिछले 3 वर्षों से वे अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत के अग्रणी गीतकारों और संगीत निर्माताओं के साथ कार्य कर रहे हैं। अमन द मीडिया ट्राइब में प्रिंसिपल फैकल्टी हैं। उन्होंने अपने करीबी सहयोगी जीक के साथ मिलकर ‘वी डांस’ गीत का सह-निर्माण किया है। दोनों ‘द इंडियन कनेक्ट’ संगीत समूह के सदस्य हैं। पीएस 22 चोईर की सहभागिता से तैयार इस गीत के फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल के हाफ-टाइम शो में प्रस्तुतीकरण के बाद यह दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचा। इसे अमन मोरोणे के अंतरराष्ट्रीय संगीत सफर का एक अहम और ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.