spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

देह व्यापार अड्डा चलानेवाली महिला गिरफ्तार

– कम समय में ज्यादा कमाई का लालच देती थी

नागपुर :- शहर में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कलमना थाना क्षेत्र में एक कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर महिला संचालिका को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया गया। आरोपी पर महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि कलमना बस्ती के सरस्वती नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद दो पंचों और एक बोगस ग्राहक की मदद से योजनाबद्ध कार्रवाई की गई। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला कलमना बस्ती निवासी संगीता दौलतराव सोनुले (49) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वहां मौजूद 42 वर्षीय पीड़ित महिला को सुरक्षित मुक्त कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन देकर देह व्यापार के लिए तैयार करती थी और ग्राहकों की व्यवस्था भी करती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 3,010 रुपये का माल जब्त किया।

इस मामले में कलमना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.