spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जेल से छूटते ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट

– नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर फिर भेजा जेल

नागपुर :- सोशल मीडिया पर भड़काऊ और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ नागपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कुछ समय पहले अवैध पिस्टल रखने के मामले में जेल से रिहा हुआ था, लेकिन बाहर आते ही उसने कथित तौर पर भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनबाग निवासी अमीन पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसे अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहाई के दौरान उसने व्यक्तिगत मुचलका भरते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया था।

इसके बावजूद आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर दिया। सूचना मिलने पर नागपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील की गई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.