spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दिनदहाड़े छात्रा पर चाकू से 8 वार

– इलाज के दौरान मौत, रविनगर चौक की घटना

नागपुर/अमरावती :- शहर के व्यस्त रविनगर चौक में गुरुवार दोपहर एक महाविद्यालयीन छात्रा पर चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृत छात्रा की पहचान अंबा विहार, अमरावती निवासी 17 वर्षीय शर्वरी गणेश हाडके के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे रविनगर चौक स्थित महाविद्यालय के समीप थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी और छात्रा के बीच पूर्व परिचय होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के बीच संबंध थे और कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आरोपी द्वारा छात्रा का पीछा किए जाने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है। घटना के बाद महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.