spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हैदराबाद की ‘SHE Teams’ की तर्ज पर शहर में निर्भया पथक

– 144 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी मोर्चा; 12 स्क्वाड सादे कपड़ों में रखेंगी निगरानी

नागपुर :- महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नागपुर पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। हैदराबाद पुलिस की ‘शी टीम्स’ की तर्ज पर शहर में अब ‘निर्भया पथक’ का गठन किया गया है। इस विशेष पथक में 144 महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके लिए 12 स्क्वाड तैयार की गई हैं।

निर्भया पथक में शामिल महिला पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहकर महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी, पीछा करने तथा अन्य प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं पर नजर रखेंगी। सादे कपड़ों में तैनाती का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को पुलिस की मौजूदगी का पहले से पता न चलने देना है।

विशेष स्थानों पर रहेगी निगरानी

पथक की विशेष निगरानी बस स्टॉप, कॉलेज, बाजार, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में रहेगी। महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें मौके पर ही पकड़ा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। आने वाले दिनों में निर्भया पथक शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय रूप से निगरानी करता नजर आएगा। नागपुर पुलिस की इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.