spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गणेशोत्सव पर दौड़ेगी 262 स्पेशल ट्रेनें

– 200 आरक्षित ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक सीटें बुक

नागपुर :- गणेशात्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने बड़ा कदम उठाया है। कोंकण और अपने पैतृक गांवों की ओर रुख करने वाले श्रद्धालुओं की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए 262 गणपति विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों का संचालन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जिसके लिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 1.17 लाख से अधिक यात्री अपना आरक्षण करवा चुके हैं।

मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण रूट

मध्य रेल द्वारा घोषित कुल 262 विशेष ट्रेनों में 200 आरक्षित और 62 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं।यह सेवाएं मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण क्षेत्र के लिए चलाई जाएंगी।

सावंतवाड़ी रोड : 112 फेरे (आने-जाने की सेवाएं)

रत्नागिरी : 64 फेरे

मडगांव : 24 फेरे

कुल बुकिंग स्थिति : अब तक 1,17,682 यात्री इन विशेष ट्रेनों में टिकट बुक करा चुके हैं।

यात्री सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

त्योहार के दौरान स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेल ने विशेष इंतजाम किए हैं। टिकट बिक्री के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं तथा यात्रियों के ठहरने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.