spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

युवक के गले पर चाकू से वार

नागपुर :- जरीपटका थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक के गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शेख सलमान शेख मन्नू (24) मोतीबाग परिसर स्थित आयुष्य शेख फर्निचर की दुकान के पीछे रहता है। उसका आरोपी तौसिफ असलम शेख (19) से पहले से परिचय है और दोनों एक ही बस्ती में रहते हैं।1 सितंबर की रात करीब 11.15 बजे सलमान अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और सलमान से ‘तेरे साथ लड़ना है’ कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी मारपीट करने के लिए उसकी ओर दौड़ा। सलमान ने आरोपी को धक्का दे दिया। धक्का देने से गुस्साए आरोपी ने कमर से चाकू निकालकर सलमान के गले पर वार कर दिया। सलमान ने पीछे हटकर वार से बचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने दोबारा उसके गले पर चाकू से हमला किया। चाकू का वार गले पर लगने से सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल सलमान को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जरीपटका पुलिस ने आरोपी तौसिफ असलम शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.