spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सावनेर में लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

– बिजली मीटर लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत, 8,500 रुपये लेते एसीबी ने पकड़ा

नागपुर :- बिजली मीटर लगाने के बदले 8,500 रुपये की रिश्वत स्वीकार करने वाले महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल (एमएसईबी) के आउटसोर्सिंग ठेका लाइनमैन को नागपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सावनेर में रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुकेश चिंतामण मस्के (36) के रूप में हुई है। वह सावनेर स्थित उप कार्यकारी अभियंता कार्यालय में आउटसोर्सिंग लाइनमैन के रूप में कार्यरत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय शिकायतकर्ता सावनेर में किराये की दुकान में फोटो स्टूडियो चलाता है। दुकान का बिजली बिल 5,170 रुपये बकाया होने के कारण आरोपी ने उसका बिजली मीटर निकाल दिया था। इसके बाद मीटर दोबारा लगाने के लिए आरोपी द्वारा बिल की राशि के अलावा अतिरिक्त रकम की मांग की गई। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 2 सितंबर 2026 को नागपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद एसीबी ने 3 सितंबर को पंचों की मौजूदगी में रिश्वत मांगने की पुष्टि की। इस दौरान आरोपी ने बातचीत के बाद 8,500 रुपये रिश्वत स्वीकार करने की तैयारी दर्शाई। इसके बाद एसीबी ने सोमवार, 7 सितंबर को जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को पंचों की मौजूदगी और वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ रिश्वत की रकम लेकर दुकान पर भेजा गया। आरोपी मुकेश मस्के शिकायतकर्ता की दुकान पर पहुंचा और 8,500 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते ही एसीबी के जाल में फंस गया। टीम ने उसे मौके पर ही पकड़कर हिरासत में ले लिया।आरोपी के खिलाफ सावनेर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपराध दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव के नेतृत्व में की गई। पथक में पुलिस निरीक्षक सुष्मा बिसंदरे, हेड कांस्टेबल अनिल बहिरे, महिला हेड कांस्टेबल अस्मिता और पुलिस कांस्टेबल विकेश राऊत शामिल थे। कार्रवाई की निगरानी पुलिस उपअधीक्षक भारती गुरुनुले ने की। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। रिश्वतखोरी के इस मामले में आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.