spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

समृद्धि महामार्ग पर ट्रक में लगी आग

– शॉर्ट सर्किट से हादसा, अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू

नागपुर :- समृद्धि महामार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार,7 सितंबर शाम करीब 7.30 बजे लोहे की रॉड से लदे मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई। वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण स्पार्क होने से आग लगने की प्राथमिक जानकारी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 14/ एमयू 8188 लोहे की रॉड लेकर रायगढ़, छत्तीसगढ़ से मुंबई की ओर जा रहा था। चालक कलेपाट, तहसील सेना, जिला लोहरदगा, झारखंड निवासी मोहसीन मंसूर अंसारी (30) विश्राम करने और डीजल भराने के लिए ट्रक को रोककर खड़े थे। इसी दौरान ट्रक की वायरिंग से अचानक चिंगारी निकली और आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही वायफल टोल नाके के अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद एमआईडीसी बोरी और मिहान के अग्निशमन दलों को भी बुलाया गया। राकेश ब्राह्मणकर और विलास पटले के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दलों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। हादसे में चालक समेत किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.