spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

7.85 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार

– बिना नंबर की मोपेड से घूम रहा था,1.40 लाख का माल जब्त

नागपुर :-  इमामवाड़ा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरसपेठ स्थित एनआईटी गार्डन के पास से एक आरोपी को 7.85 ग्राम एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जूनी मंगलवारी, लकड़गंज, नागपुर निवासी गौरव रवि खते (32) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान उसका साथी केतन सातनुरकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात करीब 12.30 बजे इमामवाड़ा थाने की जांच टीम एनआईटी गार्डन, सिरसपेठ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की हरे रंग की वर्गमैन मोपेड के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों गार्डन के अंदर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर गौरव खते को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। भागते समय उसका मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने गौरव से मोपेड के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से सिगरेट का पैकेट और एक जिपलॉक पाउच बरामद हुआ, जिसमें 7.85 ग्राम एमडी पाउडर था। मोपेड की डिक्की से इलेक्ट्रॉनिक वजनकांटा भी मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.85 ग्राम एमडी, दो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजनकांटा और बिना नंबर की वर्गमैन मोपेड, कुल करीब 1 लाख 40 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.